☜ Click Here to Star Rating



त्योहारों पर ट्रेनों में भीड़ और टिकट की से जुड़ी परेशानी को देखते हुए रेलवे ने एक खास योजना शुरू की है। अब ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ स्कीम के तहत आने-जाने का एक साथ टिकट बुक करने पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

.

योजना का फायदा लेने के लिए 14 अगस्त से बुकिंग की जा सकेगी। हालांकि किराए में ये छूट केवल जाने की यात्रा के मूल किराए पर ही मिलेगी। यह योजना सभी क्लास और सभी ट्रेनों (स्पेशल ट्रेनों सहित) में लागू होगी। हालांकि जिन ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर लागू है, उनमें यह छूट नहीं मिलेगी।

यह स्कीम खास तौर पर उन यात्रियों के लिए है जो त्योहारों पर घर जाने के लिए परेशान होते हैं। रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार इस योजना का उद्देश्य भीड़ को कम करना, बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाना और ट्रेनों का सही इस्तेमाल करना है।

क्या है ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ योजना?

इस योजना के तहत, आपको अपनी आने और जाने की यात्रा के टिकट एक साथ, एक ही समय और एक ही माध्यम से बुक करने होंगे। इसमें कुछ जरूरी शर्तें हैं, जिनका पालन करना होगा:

  • समान जानकारी: दोनों टिकटों में यात्री की सभी जानकारी (नाम, उम्र आदि) समान होनी चाहिए।
  • समान ट्रेन और श्रेणी: दोनों यात्राओं के लिए आपको एक ही जोड़ी की ट्रेन और एक ही श्रेणी (जैसे स्लीपर या एसी) में टिकट बुक करना होगा।
  • ऑनलाइन-ऑफलाइन बुकिंग: आप यह छूट ऑनलाइन (IRCTC की वेबसाइट या ऐप) और ऑफलाइन (रेलवे काउंटर) दोनों तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं।

नियम अन्य मुख्य बातें, जो आपको पता होनी चाहिए

  • केवल कंफर्म टिकट: यह सुविधा केवल कंफर्म टिकटों पर ही मिलेगी।
  • कोई बदलाव नहीं: एक बार टिकट बुक होने के बाद उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • रिफंड की सुविधा नहीं: इन टिकटों पर रिफंड का कोई प्रावधान नहीं है और कोई अन्य ऑफर भी मान्य नहीं होगा।
  • छूट सिर्फ जाने की यात्रा पर: किराए में 20% की छूट केवल जाने की यात्रा (Onward Journey) के मूल किराए पर मिलेगी, वापसी की यात्रा पर कोई छूट नहीं होगी।

यात्रा और बुकिंग की समय सीमा:

  • टिकट बुकिंग: 14 अगस्त से बुकिंग शुरू हो जाएगी।
  • योजना की शुरुआत: इस योजना में यात्रा अवधि 13 अक्टूबर से शुरू होगी और 1 दिसंबर तक लागू रहेगी।
  • जाने की यात्रा: आपकी जाने की यात्रा 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच होनी चाहिए।
  • वापसी की यात्रा: आपकी वापसी की यात्रा 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच होनी चाहिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading