![]()
प्रेमराज नायक कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव नियुक्त।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व ने हनुमानगढ़ जिले के कार्यकर्ता प्रेमराज नायक को कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन की मजबूती और जनता के बीच कांग्रेस विचारधारा को सशक्त बनाने की दिशा म
प्रेमराज नायक ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान है। यह संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर भी है।
नायक ने बताया कि वे कांग्रेस सेवा दल के सिद्धांतों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। साथ ही प्रदेशभर में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करेंगे। वे युवाओं को जोड़ने, सेवा गतिविधियों को बढ़ाने और कांग्रेस के जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सक्रिय रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल केवल राजनीतिक संगठन ही नहीं है। यह सेवा और जनकल्याण की भावना से कार्य करने वाला परिवार है। प्रदेश सचिव के रूप में वे किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इनके जरिए वे सरकार और समाज का ध्यान आकर्षित करेंगे।
नायक ने कहा कि वे सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की विचारधारा पर आधारित जनजागरण अभियान को गति देंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रेमराज नायक की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है।
उनका मानना है कि नायक के नेतृत्व में हनुमानगढ़ और प्रदेश स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसंपर्क क्षमता से कांग्रेस सेवादल की गतिविधियों में तेजी आएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments