☜ Click Here to Star Rating



3 साल से फरार से 5 हजार रूपए की इनामी महिला आरोपी को कांकरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

राजसमंद में 3 साल से फरार चल रही महिला आरोपी को कांकरोली पुलिस ने उदयपुर में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला आरोपी पर कांकरोली पुलिस ने 5 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। राजसमंद में इनामी अपराधियों धरपकड़ के लिए कांकरोली पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभ

.

कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हंसाराम के अनुसार 3 साल से फरार चल रही महिला आरोपी शांता कंवर को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला कांकरोली पुलिस थाने में दर्ज प्रकरण 237/2022 के तहत फरार चल रही थी। मामले के अनुसार पीड़िता ने 2 जुलाई 2022 को रिपोर्ट दी थी कि उसे शांता कंवर और उसके साथी सिकंदर खान बहला-फुसलाकर उदयपुर ले गये और वहां उसे बंधक बनाकर जबरन गलत काम करवाने में धकेला गया।

इस मामले में मुख्य आरोपी सिकंदर खान को 2023 में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है, जबकि शांता कंवर लगातार फरार थी। जानकारी के अनुसार, शांता कंवर लंबे समय से नाम बदलकर निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और माउंट आबू में छिपकर रह रही थी। आखिरकार पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की जानकारी से उसे उदयपुर से गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई शंभु सिंह, हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह और महिला कॉन्स्टेबल प्रीति शामिल रही।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading