![]()
अलवर के बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय में धरना दे रहे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुदीप डिगवाल व दो छात्र नेता विनोद जाटव व सचिन को कॉलेज प्राचार्य कि शिकायत पर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद करीब 40-50 छात्र शिवाजी पार्क थाने पर पहुंचे जिन्हें थानेदा
डॉ भीमराव अंबेडकर कि नई प्रतिमा लगवाने कि मांग को लेकर धरना दे रहे थे।
असल में कला महाविद्यालय में लगी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में दरार आने लग गई थी जिसको लेकर छात्रों ने 7 दिन पहले भी धरना दिया था तब कॉलेज प्रशासन के आश्वासन पर छात्रों 7 दिन का समय दिया था। जब प्रतिमा को नही बदला गया,तो छात्रों ने आज वापस से धरना शुरू कर दिया। पूर्व छात्र नेता पंकज सांवरिया ने कहा की जब कॉलेज प्रशासन ने 7 दिन पहले आश्वासन दे दिया था । इन्होंने क्यो प्रतिमा नही लगवाई अब इस मामले में पुलिस कि भी शिकायत पुलिस अधीक्षक को करेंगे
कॉलेज कि तरफ से लिखित में शिकायत
वहीं इस मामले में कॉलेज प्रशासन कि ओर से लिखित में शिकायत भी दी गई है। शिकायत में लिखा कि कॉलेज में आज एग्जाम चल रहे थे। उसी समय इन बाहर के लड़कों ने कॉलेज में शोर शराबा शुरू कर दिया जिससे एग्जाम देने आए बच्चो को परेशानी हो रही थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments