![]()
राजसमंद झील में 18 घंटे में डेढ़ फीट से अधिक पानी आया। अब झील महज 4 फीट खाली।
राजसमंद मे बारिश के बाद नदी नालों में पानी की आवक लगातार जारी है। जिले के प्रमुख नदियों गोमती, बनास व चंद्रभागा में पानी का बहाव जारी है। वहीं छोटे बड़े नालों में भी पानी की आवक लगातार हो रही है। हालांकि, आज दोपहर तक गोमती नदी 2 फीट के बजाय 1 फीट पर ब
पिछले 18 घंटों में डेढ़ फीट पानी आया
झील में पिछले 18 घंटों के दौरान डेढ़ फीट से अधिक पानी आया है। अब झील को लबालब होने के लिए 4 फीट से अधिक पानी की जरूरत है। झील का कुल गेज 30 फीट है ओर आज दोपहर 2 बजे तक 25.70 फीट झील का गेज पहुंच गया है।
नंदसमंद के 4 गेट खोले
वही बाघेरी नाका बांध में भी पानी की आवक में थोड़ी कमी आई है। जिसके बाद आज सुबह तक बाघेरी नाका बांध पर 2.2 फीट की चादर चल रही है। नंदसमंद बांध के 4 गेट खोल कर बनास नदी में पानी की निकासी की जा रही है। बनास का पानी चित्तौडगढ के मातृकुंडिया बांध मे जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments