कमरे का सारा सामान अस्त व्यस्त कर दिया
बीती रात चोरों ने सर्राफा कारोबारी के मकान को निशाना बनाया। चोर यहां से लाखों रुपए का माल लेकर फरार हो गए। वारदात के दौरान सर्राफा कारोबारी घर के कमरे में ही सो रहा था लेकिन उसे भनक तक नहीं लगी।
मामला करेड़ा थाना क्षेत्र का है।
लाखों की ज्वेलरी और कैश ले गए
यहां कुंड गेट के पास रहने वाले सांवर मल सोनी के मकान में बीती देर रात चोर पीछे से घुसे। मकान के ऊपर कमरे से चोरों ने करीब 2 तोला सोने और चांदी के गहने और करीब 4 से 5 हजार रुपए कैश ओर घर में खड़ी बाइक चुरा ली ओर भाग निकले।
सुबह उठे तो पता चला
चोरी की वारदात का पता सर्राफा व्यापारी को उठने के बाद ओर कमरे को अस्त व्यस्त हालत में देखने पर लगा। कमरे को चेक किया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखा कैश, सोना-चांदी ओर पोर्च में खड़ी बाइक गायब मिली।
मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और व्यापारी ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। जिस पर करेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने व्यापारी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

कमरे में पेटी तोड़ कर गहने उड़ाए
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments