☜ Click Here to Star Rating


झुंझुनूं जिले में रविवार से राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का आगाज़ हो गया है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज सुबह पहली पारी का एग्जाम 10 बजे से शुरू हो गया, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से श

.

48 केंद्रों पर 98632 अभ्यर्थी

परीक्षा के लिए जिले में 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से झुंझुनूं शहर में 30, चिड़ावा में 12 और बगड़ में 6 केंद्र शामिल हैं। कुल 98632 अभ्यर्थी इन केंद्रों पर परीक्षा देंगे। पहले दिन रविवार को ग्रुप-ए की परीक्षा आयोजित हो रही है। इसमें हर पारी में करीब 15789 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

झुंझुनूं में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पहले दिन सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगीं।

झुंझुनूं में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के पहले दिन सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगीं।

सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें लग गई थीं। अभ्यर्थी समय पर प्रवेश पाने के लिए गेट पर पहुंचे। कई अभ्यर्थी तो निर्धारित समय से डेढ़-दो घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

एक घंटे पहले ही गेट हुए बंद

प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। रविवार को पहली पारी में इस नियम का सख्ती से पालन कराया गया। ठीक 9 बजे सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। कई जगह पर लेट पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को मायूस होना पड़ा।

गेट पर पुलिसकर्मियों और जांच दल ने सख्ती से नियम लागू किए। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैग अंदर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। केवल प्रिंटेड एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त आईडी ही मान्य रहे।

परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही गेट बंद कर दिए गए, देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला।

परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही गेट बंद कर दिए गए, देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

परीक्षा को निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही उड़नदस्ते लगातार निगरानी रख रहे हैं। केंद्रों के भीतर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

परीक्षा समन्वयक व एडीएम अजय कुमार आर्य ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी की गई है। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी दल लगातार गश्त कर रहे हैं।

परीक्षार्थियों की सुविधाओं का ध्यान

इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए प्रशासन ने बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान रखा है। परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए मुख्य मार्गों पर पुलिस की तैनाती की गई।

सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजन भी पहुंचे, जिससे बाहर चहल-पहल का माहौल रहा। हालांकि यातायात और भीड़ नियंत्रण के कारण किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई।

परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों और जांच दल ने सख्ती से नियम लागू किए, हर अभ्यर्थी की गहन जांच हुई।

परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों और जांच दल ने सख्ती से नियम लागू किए, हर अभ्यर्थी की गहन जांच हुई।

छह दिनों तक चलेगी परीक्षा

वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा जिले में 7 से 12 सितंबर तक चलेगी। छह दिन तक दो पारियों में परीक्षा होगी। रविवार को पहली पारी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह माहौल अनुशासित रहेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading