☜ Click Here to Star Rating


भीलवाड़ा में गुवारडी बांध में शनिवार शाम अपने दोस्तों के साथ नहाने गया एक नाबालिग स्विमिंग कॉम्पिटिशन के चक्कर थक गया और पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और इसकी तलाश की। देर रात तक भी उसका

.

फाइल फोटो ( जितेंद्र )।

फाइल फोटो ( जितेंद्र )।

4 बार तैर कर किनारे पहुंच चुका था, 5वीं बार में डूबा मामला मंगरोप थाना क्षेत्र के गुवारडी बांध का है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया की श्रीराम नगर गुवारड़ी निवासी जितेंद्र कुमार (16) पुत्र रामस्वरूप आचार्य शनिवार शाम को अपने चार–पांच दोस्तों के साथ गुवारड़ी बांध पर नहाने गया था। इस दौरान ये सभी स्विमिंग कॉम्पिटिशन करने लगे। जितेन्द्र 4 बार तैरकर किनारे तक पहुंच चुका था और दोस्तों से बाजी मार चुका था, लेकिन 5वीं बार गहरे पानी में जाने पर उसका बैलेंस बिगड़ गया।

SDRF टीम को बुलाया गया, जिसने रविवार सुबह सवेरे से फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

SDRF टीम को बुलाया गया, जिसने रविवार सुबह सवेरे से फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, नहीं बचा पाए तेज बहाव के कारण जितेंद्र डूबने लगा, दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में वो पानी में डूब गया। सूचना मिलने पर मंगरोप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू किया। देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बांध पर करीब 2 फीट की ओवरफ्लो चादर होने से सफलता नहीं मिली।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस जितेंद्र की तलाशने में जुटे हुए है।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस जितेंद्र की तलाशने में जुटे हुए है।

निचले हिस्से में तार लगवाए घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसने रविवार सुबह सवेरे से फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। उसके बहकर चले जाने की आशंका को देखते हुए बांध के निचले हिस्से में ग्रामीणों की मदद से तार लगवाए गए ताकि बॉडी आगे न जा सके। फिलहाल स्थानीय गोताखोर ओर एसडीआरएफ की टीम ने बॉडी की सर्च में जुटी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading