नागौर जिला जेल में चेकिंग अभियान
पुलिस और जेल प्रशासन ने ली सघन तलाशी
नागौर जिला जेल में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जेल प्रबंधन और नागौर पुलिस के संयुक्त नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेल के चप्पे-चप्पे की सघन जांच की गई। सभी कैदियों की तलाशी ली गई, जेल के अंदर कैदियों की बैरक में रखे बिस्तरों और अन्य सामान की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। हालांकि तलाशी अभियान में कोई भी निषेध वस्तु नहीं पाई गई।

नागौर जेल के अंदर कैदियों की बैरक में मेटल डिटेक्टर से जांच करते पुलिसकर्मी।
नागौर जिला जेल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राम प्रताप विश्नोई, कोतवाल वेदपाल शिवरान, डीएसबी इंचार्ज जय किशन समेत नागौर पुलिस के अधिकारी और जेल प्रबंधन के डीएसपी पृथ्वीराज सिंह कविया और जेलर स्वरूप सिंह ने तलाशी ली। नागौर पुलिस के कार्मिकों ने मेटल डिटेक्टर से कैदियों के बैरक के अंदर, भोजन शाला और जेल के भीतरी हिस्सों में सघन चैकिंग की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments