पशु अस्पताल में संचालत गोधाम में नई एंबुलेंस और बछड़े की आरती की।
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने सोमवार को पशु चिकित्सालय अलवर में संचालित सनातन गोसेवा धाम में एंबुलेंस और बछड़े काे माला पहना कर आरती की। गो धाम को नितिन अग्रवाल ने 11 लाख रुपए की एंबुलेंस भेंट की। अब इस एंबुलेंस से घायल पशुओं को लाकर उनका समय पर इलाज
राज्य मंत्री संजय शर्मा ने एंबुलेंस व बछडे़ की आरती कर एंबुलेंस की चाबी गौ सेवकों को सौंपी। संस्था संचालक गो सेवक व भामाशाह नितिन अग्रवाल ने बताया की हमारे सबसे जाबांज गौसेवक अनिल यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एंबुलेंस भेंट की है। नितिन ने बताया की अनिल ने गौ सेवा करते करते अपनी जान दी।वे गौ माता के लिए शहीद हो गए । गाेवंश बचाते हुए उन पर एक बार हमला भी हो चुका था। फिर भी वे पीछे नहीं हटे। अब उनकी याद में एंबुलेंस दी है। वन राज्य मंत्री ने सबसे पहले पौधारोपण किया। उसके बाद एंबुलेंस और बछड़े की पूजा की। बाद में गोसेवकों को एंबुलेंस की चाबी सौंपी।

अलवर शहर में कृषि उपजमंडी में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में संबोधित करते वन राज्य मंत्री संजय शर्मा।
कृषि मंडी पौधा लगा कर मंत्री ने कहा – लगाए पौधों का जन्म दिन मनाएंगे
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब प्रदेश व देश में पौधरोपण का माहौल बना है। अब यह जन आंदोलन बन गया है। जलवायु परिवर्तन की समस्या को सबने झेला है। पिछली गर्मी में अलवर का तापमान करीब 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। बढ़ते तापमान को पौधे ही कम कर सकते हैं। पौधों का हमें बच्चों की तरह लालन-पालन करने की जरूरत है। आने वाली पीढ़ी के सामने ये पौधे ही पेड़ दिखेंगे। अब हमारा धरती मां को लौटाने की बारी है। अब तक हमने प्रकृति से लिया ही लिया है। आगे हम पौधों का जन्मदिन भी मनाएंगे। हमने 251 पौधे यहां लगाए हैं। राजस्थान की जनसंख्या करीब 7 करोड़ के आसपास है। हम सब केवल जन्मदिन पर भी पौधरोपण कर देंगे तो आने वाले 10 सालों में पौधा लगाने की जगह नहीं मिलेगा। पूरा राजस्थान हरा भरा होगा। पिछले साल हमने 7 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य दिया। 27 जुलाई को ढाई करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य था। लेकिन सबने मिलकर 2 करोड़ 51 लाख पौधों का रोपण कर एप पर अपलोड भी किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments