![]()
राजलदेसर के लोगों ने गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
राजलदेसर के वार्ड 1, 34 व 35 के निवासियों ने गंदे पानी की निकासी नहीं होने पर रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। वार्डवासी रैली के रूप में नगरपालिका पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने अधिशासी अधिकारी व कनिष्ठ अभियंता का घेराव किया। काफी देर तक नारेबाजी के बाद अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे द्वारा दीवार बनाने से उनके घरों का गंदा पानी निकल नहीं पा रहा है। इससे लोग परेशान हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। रेलवे परिसर में दीवार बनने से इन वार्डों की जल निकासी बाधित हो गई है।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अधिशासी अधिकारी कुंदन दैथा व कनिष्ठ अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पानी निकासी के लिए कार्रवाई शुरू की।
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि रेलवे की दीवार के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगरपालिका इस समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नगरपालिका की ओर से रेलवे को पत्र भेजा जाएगा। रेलवे द्वारा मांग राशि जारी करने पर नगरपालिका द्वारा राशि जमा करवा दी जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments