![]()
पिपलोदी गांव में हुए स्कूल हादसे को लेकर सोमवार को भीम आर्मी ने झालावाड़ मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और रैली निकाली।
झालावाड़ के पिपलोदी गांव में हुए स्कूल हादसे के बाद विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भीम आर्मी ने झालावाड़ मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने मिनी सचिवालय पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का पुतला फूं
भीम आर्मी ने एडीएम अभिषेक चारण को ज्ञापन सौंपा। इसमें मृतक परिवारों को 1 करोड़ रुपए और घायलों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की गई। साथ ही पीड़ित परिवारों को 10 बीघा जमीन देने की मांग भी रखी गई। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र हटवाल ने बताया कि पिपलोदी में स्कूल की छत गिरने से 7 छात्रों की मौत हुई है। कई छात्र-छात्राएं घायल भी हुए हैं। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताया।
हटवाल ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी शिक्षा मंत्री भरतपुर में स्वागत करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे स्कूल हैं जिनकी हालत बहुत खराब है। उन्होंने सरकार पर सरकारी शिक्षण संस्थाओं को खत्म करने और निजी संस्थानों को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments