जैसलमेर में मंगलवार को हुए BSF जवान के सुसाइड मामले में उसके शव को केरला लेकर जाया जा रहा है, जहां कल उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। मृतक कॉन्स्टेबल शिन्स मोन TM (40) के शव को जवाहिर हॉस्पिटल से जोधपुर ले जाया गया और वहां से दिल्ली द्वारा हव

मृतक के शव को भेजा केरला।
होटल के कमरे में खून से लथपथ मिला था शव सीमा सुरक्षा बल की 192 बटालियन का जवान शिन्स मोन 10 सितम्बर को केरला से छुट्टी काटकर जैसलमेर लौटा था। उसने शहर स्थित कलाकार कॉलोनी के एक गेस्ट हाउस में रहने लगा। मंगलवार 16 सितम्बर को जवान कमरे में मृत मिला। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची। गेस्ट हाउस के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची। पुलिस ने जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर गेस्ट हाउस के कमरे को सीज कर दिया।
नहीं आ पाए परिजन, शव को भेजा केरला मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने परिजनों को मंगलवार शाम को ही सूचना दे दी थी, मगर परिजनों के नहीं आ पाने के कारण सीमा सुरक्षा बल उसके शव को लेकर बुधवार को जोधपुर लेकर गई। अब जोधपुर से हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली व दिल्ली से केरला शव को भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शव आज देर शाम तक केरला पहुंचेगा। कल मृतक के शव का अंतिम संस्कार होगा।

पुलिस सुसाइड के कारणों की पड़ताल कर रही है।
192 बटालियन में तैनात था शहर कोतवाल प्रेमदान रत्नू ने बताया कि मृतक जवान शिन्स मोन TM (40) केरल के कथार कोड का रहने वाला था। वह BSF की 192 BN(बटालियन) में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत था। वह करीब 8 महीने से जैसलमेर में पोस्टेड था। सवाना गेस्ट हाउस के मालिक ने बताया कि जवान के रूम का दरवाजा 2 दिन से नहीं खुला था। इसके बाद मंगलवार शाम करीब 5 बजे हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी। कमरे में खून बिखरा हुआ था। BSF के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि जवान 10 सितंबर को केरल से आया था। तब से ही गेस्ट हाउस में रुका था।
जैसलमेर में BSF जवान ने सुसाइड किया:ब्लेड से हाथ की नसें काटी, 6 दिन पहले छुट्टी से लौटा था
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments