टोंक में जिला स्तरीय बालिका हॉकी ट्रॉफी में 19 आयु वर्ग में हिसामपुर व 17 आयु वर्ग में लावा की टीम विजेता रही रही है। समापन समारोह में दोनों आयु वर्ग की विजेता, उप विजेता टीमें मौजूद रही।
टोंक जिले में हमीरपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 आयु वर्ग बालिका हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें 17 आयु वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय लावा और 19 आयु वर्ग में राज. उच्च माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर ने ट्रॉफी जी

अतिथि विजेता टीम की छात्राओं को ट्रॉफी देते हुए।
230 खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में लिया भाग समापन समारोह के मुख्य अतिथि व भामाशाह भेरूलाल बैरवा ठेकेदार रहे। अध्यक्षता जितेंद्र कुमार जैन ने की। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम साहू, गोवर्धन लाल जाट सत्यनारायण दायमा, कैलाश चोपड़ा जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि दशरथ लाल कुमावत उपस्थित रहे। प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए भोजराज सैनी (शारीरिक शिक्षक) ने बताया कि 15 टीमों के 230 हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 17 आयु वर्ग बालिका में रा उच्च मा वि लावा विजेता रही।

अपने स्कूल स्टाफ के साथ विजेता टीम।
लावा और हमीरपुर टीम रही उपविजेता 17 आयु वर्ग में उपविजेता आदर्श विद्या मंदिर लावा रही। लावा टीम 1-0 से विजेता रही है। वहीं 19 आयु वर्ग में राज.उच्च माध्यमिक विद्यालय हिसामपुर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर की टीम को शूटआउट में 3-1 से हरा दिया। हमीरपुर उपविजेता रही।

ट्रॉफी के साथ विजेता खिलाड़ी।
‘हर खिलाड़ी को नई ऊर्जा के साथ प्रदर्शन करना चाहिए’ अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में हार जीत का महत्व नहीं है, प्रत्येक खिलाड़ी को नवीन ऊर्जा से हर बार अपने खेलों का प्रदर्शन करना चाहिए। कार्यक्रम में सीताराम गुर्जर संयोजक, सुमन मीणा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राजू लाल बलाई, राजेश मीणा, खुशीराम, अंकित, गजानंद, ओमप्रकाश, संपत, राम चरण, शंकर समेत विद्यालय स्टाफ हनुमान, बद्री नारायण, सरिता, सुमन, तोशीबा, कैलाश, दीपेंद्र, संतोष, पूनम, शबनम, प्रवीण कुमार, सत्तार अली, मदन गोपाल, सुरेंद्र, धन्नालाल और खिलाड़ी अंजली, मीनाक्षी, शीतल, रेखा आदि छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
इनपुट: अरबाज खान, हमीरपुर।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments