अजमेर में बने सातों अजूबों को छह दिन में ध्वस्त कर दिया गया। अब मलबा हटाने का काम चल रहा है। प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में 17 सितंबर तक 7 अजूबों को हटाने का एफिडेविट दे रखा था। आनासागर ग्रीन बैल्ट व वेटलैंड में किए गए पक्के निर्माण सेवन वंडर्स की चारद
याचिकाकर्ता अशोक मलिक ने कहा-प्रशासन की सेवन वंडर तोड़ने की जो कार्रवाई की गई, वह आधी अधूरी की है। 17 सितम्बर तक पूरी तरह तोड़ना था। लेकिन अभी चारदीवारी बाकी है। खुदाई भी कर पूर्व की स्थिति में लाना है। वहीं, इस सम्बन्ध में एडीए प्रशासन पिछले छह दिनों से कुछ भी बोलने काे तैयार नहीं है।
ऐसे चली कार्रवाई
पहले दिन (12 सितंबर) रोम के कोलोसियम को ध्वस्त किया। दूसरे दिन (13 सितंबर) मिस्र के पिरामिड, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और क्राइस्ट द रिडीमर को हटाने की कार्रवाई हुई। चौथे दिन (15 सितम्बर) एफिल टावर को हटाया गया। छठें दिन (17 सितम्बर) को ताजमहल व मीसा की झुकी हुई मिनार ध्वस्त की गई।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आनासागर वेटलैंड में बने इन वंडर्स को अवैध घोषित किया था इसलिए अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) इन 7 अजूबों को गिराने की कार्रवाई की। इनका निर्माण साल 2022 में लगभग 11 करोड़ रुपए की लागत से हुआ था।

चारदीवारी भी हटानी है और अभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई, आगामी डेट तय नहीं
- आनासागर वेटलैंड और ग्रीन बैल्ट में हुए निर्माण कार्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। 4 अगस्त को सुनवाई की डेट थी लेकिन केस लिस्टेड नहीं होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अगली डेट भी नहीं दी गई है।
- अब तक हुई सुनवाई के बाद कोर्ट के आदेश पर फूड कोर्ट पहले ही ध्वस्त कर दिया गया था। सेवन वंडर्स के हटाने की 17 सितंबर की डेड लाइन थी। 12 सितंबर से तोड़ना शुरू कर दिया।
- आगामी दिनों में होने वाली सुनवाई में वेटलैंड में करीब 39 करोड़ रुपए खर्च कर बनाए गए पाथवे, ग्रीन बैल्ट में बने आजाद पार्क व गांधी पार्क में हुए निर्माण काे लेकर सुनवाई होनी है।
सेवन वंडर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए….
बिना मंजूरी पांच महीने पहले बनने लगे थे ये अजमेर के 7 अजूबे, करोड़ों रुपए बर्बाद, लेकिन जिम्मेदारी तय नहीं, एडीए से NOC भी निर्माण के बाद ली, फाइल भी गुम

अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 11 करोड़ की लागत से बनाए गए सेवन वंडर को तोड़ा जा रहा है। दैनिक भास्कर ने मामले की पड़ताल की। सामने आया कि प्रोजेक्ट में शुरुआत से ही लापरवाही बरती गई। स्वीकृति मिलने से पांच महीने पहले टेंडर जारी कर काम शुरू कर दिया। (पूरी खबर पढें)
पिछले 6 दिनों में क्या क्या हुआ, जानने के लिए पढें ये खबरें…
- अजमेर में बने 7 अजूबों पर चला बुलडोजर:12 करोड़ की लागत से बने थे, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एक्शन – पूरी खबर पढे़ं
- सेवन वंडर तोड़ने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी:कोलोसियम ध्वस्त, क्राइस्ट द रिडिमर प्रतिमा हटाई; एफिल टावर खोला – पूरी खबर पढे़ं
- अजमेर के सेवन वंडर में ताजमहल को तोड़ना शुरू:एफिल टावर को कटिंग जारी, पीसा की झुकी हुई मीनार को तोड़ना बाकी – पूरी खबर पढें
- सेवन वंडर में पीसा की झुकी मीनार तोड़ा जा रहा:एफिल टावर सहित 5 अजूबों को हटाया; ताजमहल को ध्वस्त करने में जुटे मजदूर – पूरी खबर पढें
- अजमेर में ताजमहल और मीनार तोड़ना जारी:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तोड़फोड़ का पांचवां दिन,11 करोड़ के ‘सेवन वंडर्स’पर चला हथौड़ा – पूरी खबर पढें
- अजमेर में 7 वंडर छठें दिन ध्वस्त:पीसा की झुकी हुई मीनार और ताजमहल को तोड़ी; डेडलाइन थी आज – पूरी खबर पढें

Matters:
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments