☜ Click Here to Star Rating


तिरंगा लहराते हुए युवाओं ने देशभक्ति गीतों ओर ढोल पर डांस किया

स्वाधीनता दिवस के मौके पर भीलवाड़ा शहर में भाजपा के शास्त्री मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा निकल गई। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। देशभक्ति के जयकारे लगाए और ढोल की धुन पर लोगों ने जमकर डांस भी किया। इस दौरान 108 फी

.

108 फीट का तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा

108 फीट का तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा

यात्रा को सांसद दामोदर अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा और नगर निगम महापौर राकेश पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के शहीद चौक में राष्ट्रगान के बाद तिरंगा यात्रा शुरू हुई, जो कसारा बाजार, बड़ा मन्दिर, सर्राफा बाजार, गुलमण्डी, महाराणा टाकीज़ से शहर के मुख्य बाजार होते हुए नगर निगम चित्रकूट धाम पहुंचकर संपन्न हुई।

युवा जोश के साथ देशभक्ति नारे लगाते हुए चले

युवा जोश के साथ देशभक्ति नारे लगाते हुए चले

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और जगह-जगह पर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल महिलाओं ने बताया कि जिस तरह से हम दूसरे पर्व ओर त्योहार को मानते हैं। इस तरह से आज हम हमारे राष्ट्रीय पर्व को उत्साह के साथ मनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। तिरंगा रैली निकालकर लोगों देशभक्ति का संदेश दिया है। यह केवल तिरंगा नहीं हमारी आन-बान और शान है।

हाथों में तिरंगा थाम बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

हाथों में तिरंगा थाम बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

आयोजकों ने कहा कि हमारे देश के पूर्वजों ने जिस प्रकार से देश को आजाद किया उनके बलिदान को नमन करने का, उन सब वीर जवानों को याद करने का दिन आज है। सभी को आज के पर्व को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने जो कुछ हमारे लिए किया वैसा ही संदेश हमें हमारी आने वाली पीढ़ी को देना चाहिए। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से जो युवा है वो भी जुड़े हैं और जो बच्चे इसे देख रहे हैं उनमें भी देश प्रेम की भावना का विकास होगा और हमारे आने वाली जो पीढ़ी है,वो देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading