![]()
किसान की जमीन की ऑनलाइन नीलामी के विरोध में परिवार ने शुक्रवार को पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा के बाहर धरना दिया।
श्रीगंगानगर के पदमपुर क्षेत्र में किसान रामरख बावरी की जमीन की ऑनलाइन नीलामी के विरोध में परिवार ने शुक्रवार को पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा के बाहर धरना दिया। स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए इस धरने के जरिए परिवार ने प्रशासन को संदेश देना चाहा कि वे इस अन्याय
परिवार का आरोप है कि बैंक ने एकतरफा कार्रवाई की है। जुलाई में प्रशासन की मौजूदगी में हुए समझौते को अभी तक लागू नहीं किया गया है। 8 जुलाई की बैठक में तय हुआ था कि जमीन की नीलामी रोकी जाएगी। इसके बावजूद ऑनलाइन पोर्टल पर नीलामी प्रक्रिया जारी है।
परिवार ने 20 अगस्त से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि जमीन के साथ किसान की आजीविका और आत्मसम्मान का मामला है। धरने में अखिल भारतीय किसान सभा के कामरेड रविंद्र तरखान, सुखवीर सिंह फौजी, इंद्राज ढुंढाड़ा और कैलाश पूनिया समेत कई किसान नेता शामिल हुए।
किसान परिवार ने कहा कि उनके पास कोर्ट-कचहरी के लिए न पैसे हैं, न संसाधन। अगर पहले बनी सहमति को लागू कर दिया जाए तो संघर्ष की नौबत नहीं आएगी। किसान नेताओं ने भी परिवार की मांगों का समर्थन करते हुए प्रशासन से समझौते को तुरंत लागू करने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments