कार्यक्रम में बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जयपुर के नारायण विहार में 15 अगस्त को 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। संघ के अध्यक्ष बालस्वरूप शर्मा ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रगान के बाद सभी को मिठाई वितरित की गई।
बालस्वरूप शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी की कीमत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सेनाओं का भी स्मरण किया।

कार्यक्रम में रामदयाल चौधरी, मुनेश पाठक, अनिल खंडेलवाल, विजेंद्र सैनी और प्रमोद गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि 15 अगस्त हमारे पूर्वजों के बलिदान का प्रतीक है। सभी ने एकता और समावेशिता के साथ देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments