![]()
राजस्थान में बिजली, पानी, सड़क (ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे) समेत अन्य बुनियादी ढ़ाचों को विकसित करने के लिए सरकार 21 हजार करोड़ रुपए का लोन लेगी। इसको लेकर भजनलाल सरकार ने आज पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ एक एमओयू किया है।
एमओयू के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया- विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ विकसित राजस्थान बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए हमारी सरकार ने पहले बजट से ही लॉन्गटर्म स्कीम पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसमें बुनियादी ढ़ाचों का डवलपमेंट विशेष है।
उन्होंने बताया- प्रदेश में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, अक्षय ऊर्जा से लेकर जयपुर मेट्रो के विस्तार सहित अन्य परियोजनाएं पर काम शुरू किया है। इसके लिए वित्तीय जरूरतों को देखते हुए हमने पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू किया है। इस एमओयू के तहत राज्य सरकार की ऊर्जा, सड़क, पेयजल और स्वच्छता आदि से जुड़ी परियोजनाओं के लिए बैंक अगले 5 सालों के लिए 21 हजार करोड़ रुपए लोन के रुपए उपलब्ध करवाएगा। इस एमओयू से पंजाब नेशनल बैंक हमारे राज्य के विकास में साझेदार बन रहा है।
इस मौके मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया और पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ अशोक चंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments