![]()
डूंगरपुर की सरोदा पुलिस ने किराना दुकान में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया।
डूंगरपुर के पाड़वा में लक्ष्मीनारायण चौक के पास स्थित किराना दुकान में हुई चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपी सागर पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया है।
29 अगस्त को दुकान मालिक चंद्रशेखर जैन की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। चोर करीब 15-20 हजार रुपए का सामान लेकर फरार हो गए थे। मामले में दुकान मालिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सरोदा थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की। पाड़वा निवासी सागर (19) पुत्र कांतीलाल पाटीदार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली।
थाना अधिकारी भुवनेश चौहान के नेतृत्व में टीम के सदस्य हर्षवर्धन सिंह, सुखलाल सिंह, नागेंद्रसिंह, रवींद्रसिंह और गोविंदसिंह ने यह कार्रवाई की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments