बूंदी पुलिस ने पशु चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बूंदी पुलिस ने पशु चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई तीन बकरियों को बरामद करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी कार भी जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी राजेंद्र कुमार मीना के निर्देश पर नैनवां थाना अधिकारी
नैनवां थाना अधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि यह मामला नैनवां थाना क्षेत्र का है। सुन्थली निवासी चेतराम पुत्र सोराज ने 28 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि करीब 12 बजे उनके घर के सामने बाड़े से तीन बकरियां चोरी हो गई थीं। अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण संख्या 276/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

आरोपियों से वारदात में काम में लिए जाने वाली कार जब्त।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृत्ताधिकारी राजूलाल मीणा के पर्यवेक्षण में, थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और अथक प्रयासों से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने नगर रोड नैनवां निवासी अमीन पुत्र दौलत (18 वर्ष 2 माह) और कच्ची बस्ती निवाई, टोंक निवासी सरबीत पुत्र सलीम (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चोरी की गई तीनों बकरियों को बरामद कर लिया। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा सिटी कार को भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातें करते थे। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments