![]()
प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए पहली बार सरकार ने 10 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसमें से अब तक साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधारोपण अभियान में जयपुर जिला अव्वल है, जबकि सलुंबर सबसे निचले पायदान पर है। नए जिलों में सिर्फ डीग ह
नए जिलों में सबसे निचली रैंक में सलुंबर की 41वीं, फलोदी की 39वीं, खैरतल तिजारा की 38वीं, डीडवाना कुचामन की 37वीं, बालोतरा की 30वीं, ब्यावर की 31वीं व कोटपुतली–बहरोड़ की 32वीं है। जबकि टॉप टेन जिलों में जयपुर की रैंक पहली, जैसलमेर की दूसरी, उदयपुर की तीसरी, भीलवाड़ा की चौथी, बीकानेर की पांचवीं, अलवर की छठी, सीकर की सातवीं, भरतपुर की आठवीं, डीग की नौवी और कोटा की दसवीं रैंक है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस मानसून में जयपुर जिले में अब तक करीब 72 लाख पौधे लगाए गए हैं।
इनमें डेढ़ लाख के करीब व्यक्तिगत लगाए गए हैं, जबकि अन्य पौधे ब्लॉक में रोपे गए हैं। दूसरे नंबर पर जैसलमेर में 41.80 लाख पौधे, उदयपुर में 38.69 लाख, भीलवाड़ा में 38.13 लाख, बीकानेर में 34.22 लाख, अलवर में 27.16 लाख, सीकर में 24.39 लाख, भरतपुर में 24.13 लाख , डीग में, 23.82 लाख और कोटा में 23.76 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं, सिरोही, प्रतापगढ़, कोटपुतली–बहरोड़, ब्यावर, बालोतरा, टोंक, बांसवाड़ा, नागौर, झालावाड़, बारां, पाली, राजसमंद, जालोर, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर, डूंगरपुर, अजमेर और दौसा आदि ऐसे जिले हैं, जहां दस से बीस लाख तक पौधे लगाए गए हैं। जबकि टॉप टेन जिलों के अलावा जोधपुर, झुंझुनूं, बाड़मेर, चूरू, चित्तौड़गढ़ और हनुमानगढ़ आदि जिलों में 20 लाख से ज्यादा संख्या में पौधारोपण किया गया है।
व्यक्तिगत श्रेणी में डूंगरपुर में सबसे ज्यादा पौधे
पौधारोपण अभियान में व्यक्तिगत श्रेणी में जयपुर की जगह डूंगरपुर पहले स्थान पर है। यहां 1.55 लाख पौधे लगाए गए हैं। ओवरऑल में जिले की रैंक बीसवीं है, लेकिन यहां पहली। जबकि जयपुर जिला दूसरे नंबर पर है। यहां डेढ़ लाख के करीब पौधे लगे हैं। इसी तरह अन्य टॉप फाइव जिलों में भीलवाड़ा में 1.40 लाख पौधे, सीकर में 1.34 लाख पौधे और श्रीगंगानगर जिले में 1.20 लाख पौधे लगाए गए हैं। नए जिलों में सबसे ज्यादा डीग में 78 हजार, ब्यावर में 45 हजार, फलोदी में 22 हजार, सलुंबर में 21 हजार, खैरतल तिजारा में 54 हजार, डीडवाना में 49 हजार, कोटपुतली बहरोड़ में 27 और बालोतरा में 34 हजार पौधे लगाए गए हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments