☜ Click Here to Star Rating



बीकानेर मंडल में चल रहे तकनीकी कार्य के कारण जोधपुर से जुड़ी सात ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इसके तहत 20 और 21 सितंबर को कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, तो कुछ गाड़ियां बदले रूट से चलेंगी, वहीं एक ट्रेन देरी से चलेगी।

.

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में आसलू-दुधवा खारा स्टेशनों के बीच आरयूबी कार्य के मद्देनजर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसी कारण जोधपुर से जुड़ी प्रमुख रेलगाड़ियों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

  • जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22422): 20 सितंबर को यह ट्रेन अपने सामान्य रास्ते (डेगाना-रतनगढ़-रेवाड़ी) के बजाय डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के रास्ते चलेगी। यह फुलेरा, जयपुर और अलवर स्टेशनों पर रुकेगी।
  • हावड़ा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12323): 19 सितंबर को हावड़ा से चलने वाली यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग (रेवाड़ी-लोहारू-चूरू-रतनगढ़-डेगाना) के बजाय रेवाड़ी-सीकर-फुलेरा-डेगाना के रास्ते से जाएगी। यह नारनौल, नीमकाथाना, रींगस और फुलेरा स्टेशनों पर रुकेगी।
  • रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस (14824): 20 सितंबर को यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग (लोहारू-सादुलपुर-चूरू) के बजाय लोहारू-सीकर-चूरू के बदले मार्ग से चलेगी। यह झुंझुनू, सीकर और फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर रुकेगी।
  • हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस (19272): 20 सितंबर को हरिद्वार से चलने वाली यह ट्रेन अपने सामान्य मार्ग (धुरी-हिसार-डेगाना-मेड़ता रोड) के बजाय धुरी-बठिंडा-सूरतगढ़-बीकानेर-मेड़ता रोड के रास्ते चलेगी। यह बठिंडा, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, लालगढ़ और बीकानेर स्टेशनों पर भी रुकेगी।

आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें

  • जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस (14891): 20 सितंबर को यह ट्रेन हिसार तक नहीं जाएगी, बल्कि चूरू स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त कर देगी। यह चूरू और हिसार के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
  • हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस (14892): 21 सितंबर को यह ट्रेन हिसार के बजाय चूरू से अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह हिसार और चूरू के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

देरी से चलने वाली ट्रेन

  • हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस (14892): 20 सितंबर को यह ट्रेन हिसार से अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से रवाना होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading