![]()
सर्व समाज ने झालावाड़ स्कूल हादसे में मृतक बच्चों के परिवारों को एक करोड़ रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।
बूंदी के लाखेरी में गुरुवार को सर्व समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें झालावाड़ स्कूल हादसे में मृतक बच्चों के परिवारों को एक करोड़ रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही देवली-उनियारा से प्रत्याशी रहे नरेश मीणा की गिरफ्तारी का विरोध
झालावाड़ की घटना को लेकर सर्व समाज के लोगों ने एसडीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने इस घटना के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से इस्तीफे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने हादसे में मृतक बच्चों के परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की। साथ ही घायलों को पचास लाख रुपए देने की भी मांग की। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे देवली-उनियारा से प्रत्याशी रहे नरेश मीणा को षड्यंत्रपूर्वक गिरफ्तार करने का विरोध किया गया।
ज्ञापन में पिपलोदी गांव की घटना को राज्य में स्कूलों की बदहाली का सबसे बड़ा उदाहरण बताया गया है। इस दौरान देईखेड़ा सरपंच राजकुमार मीणा, युवा नेता नरेंद्र बहड़ावली, विधायक प्रतिनिधि अशोक मीणा, पापड़ी सरपंच राजेन्द्र मीणा, जल प्रबंधन समिति अध्यक्ष लखन मीणा, श्याम पाली, यशवंत चमावली, प्रह्लाद प्रतिहार, चेतन चहीचा, अखिलेश डड़वाड़ा, महेश मीणा लबान और पूर्व पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण मीणा मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments