![]()
बूंदी के नमाना कस्बे में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने सगस जी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
बूंदी के नमाना कस्बे में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने सगस जी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि, वे दान पेटी के अंदर के लॉक को नहीं खोल पाए।
चोरों ने दान पेटी के लॉक को तोड़ने के लिए औजार का इस्तेमाल किया। मंदिर के अंदर शिवलिंग पर लगा चांदी का छत्र और चढ़ावे के कुछ नगद पैसे चोर ले गए। उन्होंने मंदिर में लगे पीतल के घंटे को भी तोड़ दिया, लेकिन उसे वहीं छोड़ दिया।
रात करीब 1:00 बजे जब मोहल्ले में हलचल हुई, तब एक महिला ने चोरों को छत पर से देख लिया। महिला के शोर मचाने पर चोर वहां से भाग गए। जल्दबाजी में वे चोरी करने के औजार भी वहीं छोड़कर चले गए।
गुरुवार सुबह जब लोग मंदिर के पास एकत्रित हुए, तो देखने वालों की भीड़ लग गई। इसके बाद ग्रामीण फोरू लाल गुर्जर, किशन लाल, सुमन, महावीर गुर्जर आदि ने मिलकर नमाना थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मंदिरों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments