☜ Click Here to Star Rating


सोमेसर के बूसी गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रमेशचंद्र चौधरी को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके एपीओ (अटैच्ड टू पोस्ट ऑफिसर) आदेश पर स्टे दे दिया है।

.

ये मामला महिला कांग्रेस नेता की ओर से इलाज को लेकर लगाए गए आरोपों से जुड़ा है। इन आरोपों के आधार पर सीएमएचओ ने डॉक्टर चौधरी को एपीओ कर दिया था। हालांकि, राजस्थान उच्च न्यायालय ने इस आदेश पर स्टे देते हुए साफ किया कि बिना ठोस आधार के किसी अधिकारी को दंडित नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ किया स्वागत

कोर्ट के फैसले की खबर जैसे ही बूसी गांव पहुंची, वहां जश्न का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं एकत्रित हुईं। डॉक्टर चौधरी के बूसी पहुंचने पर ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग नाचते रहे और फूलों की वर्षा करते रहे। युवा और बुजुर्गों की आंखों में खुशी की चमक साफ दिखाई दे रही थी।

ग्रामीणों ने डॉक्टर चौधरी को मालाएं पहनाई और कंधे पर उठाकर दोबारा कार्यभार संभलवाया।

ग्रामीणों ने डॉक्टर चौधरी को मालाएं पहनाई और कंधे पर उठाकर दोबारा कार्यभार संभलवाया।

मंदिर में पूजा कर कार्यभार संभाला

ग्रामीणों ने कहा- यह सिर्फ डॉक्टर की वापसी नहीं है, बल्कि सच्चाई की जीत है। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ डॉक्टर चौधरी के साथ श्री राम हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां बालाजी के दर्शन करने के बाद वे त्यागीजी आश्रम गए।

आश्रम में संत पुष्करदास त्यागीजी से आशीर्वाद लेकर डॉक्टर चौधरी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने पुनः कार्यभार संभाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं मौजूद रहीं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading