![]()
तारागढ़ वन क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के बाद भविष्य में पूरे वन संरक्षित क्षेत्र में अतिक्रमण रोकने के लिए वन विभाग तीन अस्थायी चौकियां बनाएगा। अधिकारी इन तीनों चौकियों के लिए स्टाफ का चयन करने में जुटे हैं। इसके अलावा एक विशेष निगरानी टीम का गठन करन
वन विभाग, प्रशासन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत शनिवार को तारागढ़ वन क्षेत्र पर कब्जा कर बनाई गई 213 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। इस क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण की आशंका को देखते हुए विभाग अब अस्थायी चौकियां बनाएगा।
डीएफओ वीरेंद्र सिंह जोय के मुताबिक वन क्षेत्र में पुख्ता निगरानी रखने के लिए तीन पुख्ता अस्थायी चौकियां बनाई जाएंगी। वन भूमि की सीमा पर पत्थरगड़ी करवा सीमा निर्धारित कर दी जाएगी। सर्वे के बाद वन विभाग के खाते में आई जमीन की सीमाबंदी की जाएगी ताकि आम लोगों और विभाग के कार्मिकों को भी यह पता रहे कि वन भूमि कौन सी है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लेपर्ड सफारी के लिए तय वन भूमि के अलावा जो वन भूमि बचेगी वहां ईको पाइंट बढ़ाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है।
मलबा उठाने का टेंडर देने का भी प्रयास करेंगे
डीएफओ वीएस जोरा ने बताया कि तारागढ़ वन भूमि पर अतिक्रमण तोड़ने के बाद जमा हुए मलबे को हटाने के लिए टेंडर देने का एक प्रयास और किया जाएगा। यह मलबा हटाने के लिए तीन एजेंसियों ने इनकार कर दिया था। इसका कारण यह था कि जंगल से पहाड़ी रास्ते पर होकर यह सामान हाथों में उठाकर नहीं लाया जा सकता। जहां दुकानें तोड़ी गई वहां वाहन नहीं जा सकते। लेकिन वन विभाग एक आखिरी प्रयास टेंडर देने का करेगा। डीएफओ ने बताया कि जिले में अन्य वन क्षेत्रों में अतिक्रमण की समीक्षा की जाएगी। जहां भी अतिक्रमण पाया गया उसे ध्वस्त किया जाएगा। कई जगह सीमाज्ञान की समस्या होने से संयुक्त सर्वे कराने की भी मंजूरी ली जाएगी। इस सर्वे के बाद वन विभाग की चिंहित जमीन पर अगर अतिक्रमण पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें….
अजमेर-तारागढ़ पहाड़ी से 213 दुकानों को हटाया:वन विभाग की जमीन से 10 घंटे में हटाया अतिक्रमण; 55 मामलों पर कोर्ट का स्टे
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments