![]()
जोधपुर के वेस्ट जिले की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जोधपुर के वेस्ट जिले की पुलिस ने बोरानाडा क्षेत्र में 2 अगस्त की रात को तीन मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। टीम ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को एक मकान
पूरे मामले को लेकर डीसीपी वेस्ट विनीत कुमार बंसल ने जानकारी दी। बताया कि 2 अगस्त को साकेतपुरम देवासियों की ढाणी पाल में चोरों ने दो मकान में घुसकर नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया था और बाद में फरार हो गए थे। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मकान के ताले टूटे हुए मिले।
पुलिस ने तलाश शुरू की तो थोड़ी देर बाद एक गली में बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति एक घर में घुसते हुए नजर आए। इस पर पुलिस ने दोनों को बाहर से मकान की कुंडी लगाकर बंद कर दिया और घर के चारों तरफ जाब्ता लगा दिया। जब पुलिस ने बाहर का दरवाजा खोला तो चोरों ने घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद बड़ी मशक्कत से पुलिस ने घर के अंदर का गेट खुलवाया।
गेट खुलवाने पर आरोपियों ने अपना नाम इमरान उर्फ भूरिया उर्फ छोटा चेतन पुत्र असलम खान निवासी गुलजारपुरा प्यारे चौक सोजती गेट व दूसरे आरोपी ने अपना नाम विनोद सिंह चौहान पुत्र गंगा सिंह चौहान राजपूत निवासी अशोक नगर चांदना भाकर, हाल पवन पुत्र कॉलोनी झालामंड बताया।
दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ करने पर बताया कि उन्होंने साकेतपूरम व पाल में तीन मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई। गिरफ्तार विनोद सिंह चौहान पुलिस थाना प्रताप नगर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 19 मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे आदमी इमरान उर्फ भूरिया के खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं। दोनों आला दर्जे के शातिर नकबजन है। पुलिस अब उनसे चोरी की अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments