![]()
जयपुर में घुमाने के बहाने रविवार दोपहर 11 साल के बच्चे पीयूष का किडनैप करने का मामला सामने आया है। परिचित किडनैप ने उसकी मां को कॉल कर फिरौती मांगी। धमकाया- पीयूष चाहिए तो एक लाख रुपए दो, तुम्हारा बच्चा मेरे पास है। रामनगरिया थाना पुलिस ने सूचना लगने
सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन से खोज निकाला पुलिस ने बताया कि आरोपी जगतपुरा के महल रोड स्थित ढाबे पर रोज खाना खाने आता था, इसलिए ढाबा संचालक मां और बच्चे से जान-पहचान हो गई। इसके बाद रविवार दोपहर 12:30 बजे पीयूष योगी को घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर साथ ले गया। यहां से महवा जाने के बाद उसने मां को फोन कर फिरौती मांगी। पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की ताे आगरा रोड महवा की आई। इसके बाद उसका पीछा करना शुरू किया ताे वह अलवर के लक्ष्मणगढ़ पहुंच गया।
रामनगरिया पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ पुलिस के सहयोग से क्षेत्र की घेराबंदी की। उसे लगा कि अब पुलिस की घेराबंदी बढ़ती जा रही है तो बच्चे को लक्ष्मणगढ़ के एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट के नजदीक छोड़ कर भाग गया। जहां से पुलिस ने उसको बरामद कर लिया। रामनगरिया थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि आरोपी की पहचान की गई तो पता चला कि वह महल रोड रामनगरिया में काम करता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही अपहरण के सही कारणों का खुलासा हाे पाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments