बिजली के बिल की समस्या को लेकर पहुंचे दिव्यांग बुजुर्ग की समस्या को डिस्ट्रिक्ट जज केशव कौशिक ने अपने पास बैठाकर सुना।
भरतपुर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जहां जिलेभर के परिवादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। डिस्ट्रिक्ट जज केशव कौशिक ने लोक अदालत का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक दिव्यांग दिखाई दिया। उन्हें उसे कुर्सी पर बैठाकर बुजुर्ग की समस्या सुनी
लोक अदालत में 10 केस के निस्तारण की संभावना
डिस्ट्रिक्ट जज केशव कौशिक ने कहा कि साल की तीसरी लोक अदालत का निर्माण किया जा रहा रहा है। करीब 10 हजार केस के लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण होने की संभावना है। जिसमें से 6 हजार 8 सौ 11 केस का निस्तारण हो चुका है। इतने संवेदनशील केस हैं जिन्हें में खुद देख रहा हूं।
दिव्यांग को DJ ने अपने पास बैठाया
रामस्वरूप बंजारा हैं यह 50 प्रतिशत तक दिव्यांग हैं। इनका बिजली का बिल है। जो काफी ज्यादा है। हम प्रयास कर रहे हैं इनका जो सही बिल है वह इन्हें मिले। बिजली विभाग के अधिकारी भी हमारे साथ हैं। हमारा प्रयास है की इनकी समस्या का पूरी से निदान हो।

परिवादियों ने JVVNL के अधिकारियों की शिकायत की तो, DJ ने अधिकारियों को लगाई लताड़।
JVVNL के अधिकारियों को DJ ने लगाई लताड़
दरअसल DJ केशव कोशिश लोक अदालत का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जब बुजुर्ग को देखा तो, वह वहीं रुक गए। उन्होंने बुजुर्ग को कुर्सी पर बैठाया। बुजुर्ग की समस्या सुनी। उसके बाद DJ खुद JVVNL के काउंटर पर गए। JVVNL के काउंटर पर खड़े परिवादियों ने DJ केशव कौशिक से शिकायत करते हुए बताया कि JVVNL के अधिकारी हमारी समस्या नहीं सुन रहे। इतना सुनने के बाद DJ ने अधिकारियों को लताड़ लगाई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments