![]()
जीआरपी पुलिस ने नगर पालिका को सौंपा अज्ञात व्यक्ति का शव।
चूरू के रतनगढ़ रेलवे जंक्शन यार्ड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान के लिए शव को जालान अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया।
.
मृतक के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने शिनाख्त के लिए कई प्रयास किए। चार दिन तक पहचान नहीं होने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को नगर पालिका प्रशासन को सौंप दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments