![]()
अर्पण संस्थान और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आनंद घर पर सुपोषित खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
डीग ब्लॉक में पोषण माह के अवसर पर शनिवार को अर्पण संस्थान और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आनंद घर पर सुपोषित खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संतुलित आहार के लिए महिलाओं को किया जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने भोजन से पहले भजन वंदन किया। इस दौरान बच्चों को संतुलित आहार के फायदों से अवगत कराया गया। गर्भवती और धात्री महिलाओं को पौष्टिक भोजन की अहमियत समझाई गई। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारियां भी दी गईं।
कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और अर्पण सेवा संस्थान के कलस्टर सुपरवाइजर दीपिका शर्मा मौजूद रहीं। इसके अलावा आनंद घर की कार्यकर्ता रेनू सिंह, सहायिका अनीता देवी और आशा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments