☜ Click Here to Star Rating



जिला कलेक्टर 7 अगस्त को पंचायत समिति भवानी मण्डी की ग्राम पंचायत मिश्रोली में जनसुनवाई करेंगे।

झालावाड़ में अब ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में 7 अगस्त को सुबह 11 बजे पंचायत समिति भवानी मण्डी की ग्राम पंचायत

.

इस जनसुनवाई में आमजन अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे कलेक्टर के समक्ष रख सकेंगे। कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

यह पहल विशेष रूप से दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए लाभदायक साबित होगी। अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों की बचत होगी।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम प्रशासन को जनता के करीब लाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का शीघ्र निपटारा संभव हो सकेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading