शालीमार आवासीय योजना में फ्लैट में बिखरा सामान।
अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र के ओल्ड शालीमार आवासीय योजना के D-ब्लॉक के फ्लैट नंबर 5/73 ख्से चोर 10 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपए की नकदी ले गए। चोर फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व जेवर ले गए। अब पुलिस CCTV खंगालने में लग
फ्लैट मालिक संजय यादव ने बताया कि वह नौगांवा में क्रेशर चलाता है। पिछले 7 दिनों से मामा के निधन पर डेहरा शाहपुरा में गए हुए थे। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य गेट की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर अलमारी चेक की तो सारा सामान गायब मिला।

फ्लैट के बेड पर बिखरा सामान। चोरों ने कीमती जेवर व नकदी के अलावा कुछ नहीं चुराया।
चोरों ने पास के एक अन्य फ्लैट के ताले तोड़ने की कोशिश भी की थी, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। FSL टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments