![]()
अलवर शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए पटवारी कानूनगो संध के पदाधिकारी व कर्मचारी।
अलवर के मालाखेड़ा के कानूनगो पवन शर्मा की अचानक हार्ट अटैक से हुई मौत का जिम्मेदार तहसीलदार को बताते हुए बुधवार को कानूनगो, पटवारी सहित आमजन ने अलवर में विरोध प्रदर्शन किया। सरकार व प्रशासन को चेताया कि जिम्मेदार तहसीलदार के खिलाफ कार्यवाही नहीं की ग
यहां आए लोगों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीजेपी से जुड़े भू-माफियाओं की तहसीलदार को शरण है।तहसीलदार मेघा मीणा लगातार सरकारी कर्मचारियों पर अवैध कार्यों का दबाव बना रही थीं। इसी दबाव और मानसिक प्रताड़ना के चलते कानूनगो पवन शर्मा तनाव में आ गए और अंततः उन्हें दिल का दौरा पड़ गया औउ उनकी मौत हो गई।
इस घटना से आक्रोशित होकर बुधवार को पटवारी व कानूनगो संगठनों ने भवानी तोप से रैली निकालते हुए मिनी सचिवालय तक प्रदर्शन किया। संगठनों ने साफ आरोप लगाया कि तहसीलदार को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। वह कांग्रेस-बीजेपी के भू-माफियाओं के साथ मिलकर काम कर रही हैं। प्रदेश महासचिव भूपत सिंह ने कहा कि तहसीलदार मेघा मीणा कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के साथ मिलकर भू-माफिया गतिविधियों को बढ़ावा दे रही हैं। ईमानदार कर्मचारियों पर गलत कार्यों के लिए दबाव बनाए गए। पवन शर्मा इसी तनाव से जूझ रहे थे और यह मौत एक सोची-समझी सिस्टम की देन है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन तहसीलदार को तुरंत बर्खास्त नहीं करता तो मालाखेड़ा तहसील को तालाबंद कर दिया जाएगा और फिर राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार से न्याय की मांग की है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments