भामाशाहों का सम्मान करते अतिथि।
जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भामाशाह सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। यह समारोह हम्मीर सर्किल स्थित रणथंभोर मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। समारोह में जिले के सरकारी स्कूलों में आधारभूत संरचना एवं
कलेक्टर ने जताया आभार
इस दौरान मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कानाराम ने सम्बोधित करते हुए सभी भामाशाहों, प्रेरकों व सामाजिक संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर ने कहा कि सरकारी प्रयासों के साथ यदि समाज का सहयोग मिल जाए तो किसी भी व्यवस्था को सशक्त और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में जो नवाचार हो रहे हैं, वे राज्य और देश के लिए अनुकरणीय हैं।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।
9 करोड़ 88 लाख रुपए की मिला आर्थिक सहयोग
एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में अप्रैल 2022 से “भविष्य की उड़ान” नवाचार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भामाशाहों द्वारा आर्थिक सहयोग, ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से सरसों की तूड़ी की नीलामी कर प्राप्त राशि को मुख्यमंत्री जन सहभागिता विद्यालय विकास योजना के तहत सरकारी विद्यालयों के खाते में जमा कराया गया। इस राशि पर राज्य सरकार द्वारा 60 प्रतिशत की अतिरिक्त सहायता राशि भी प्रदान की गई, जिससे विद्यालयों की इमारत, शौचालय, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, खेल सामग्री एवं अन्य भौतिक संसाधनों का विकास संभव हो सका है। समारोह में जिले के 246 सरकारी विद्यालयों के लिए विगत 2 वर्षों में लगभग 9 करोड़ 88 लाख रुपये का आर्थिक योगदान देने वाले 467 भामाशाहों, 15 ग्राम विकास एवं विद्यालय विकास समितियों, 16 गैर सरकारी संगठनों (NGOs) तथा 31 प्रेरकों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप सभी को साफा, दुप्पटा पहनाकर, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र किए गए।समारोह में भामाशाहों ने मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सरकारी विद्यालयों की स्थिति में सुधार होते देख उन्हें संतोष होता है। यह अनुभव उन्हें भविष्य में और अधिक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम का समापन झालावाड़ के सरकारी विद्यालय में हुई दुर्घटना में मृतक विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।
यह अतिथि रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरकेश लाल मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) देवी लाल, नलिनी फाउंडेशन के राधे गोविंद माथुर, पर्यावरण ब्रांड एम्बेसडर श्री रामावतार मीणा, घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट (शिवाड़) के प्रेम प्रकाश शर्मा, अन्य विभागीय अधिकारीगण सहित लगभग 6 सौ से अधिक भामाशाह, प्रेरक और ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments