![]()
करणी विहार इलाके में एकेडमी संचालक ने स्कूल छात्रा से छेड़छाड़ की।
जयपुर में 13 साल की स्कूल छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एकेडमी संचालक ने अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत की। वह स्पोर्टस सीखने के लिए एकेडमी में जाती थी। करणी विहार थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपी एकेडमी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर
पुलिस ने बताया- करणी विहार की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी 13 साल की बेटी एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वह स्पोर्टस सीखने के लिए एक एकेडमी में जाती है। रोज की तरह गुरुवार शाम को वह एकेडमी में स्पोर्ट्स सीखने के लिए गई थी। आरोप है कि एकेडमी के संचालक ने अकेला पाकर नाबालिग स्कूल छात्रा के साथ गलत हरकत की।
छेड़छाड़ करने पर विरोध कर नाबालिग स्कूल छात्रा ने जैसे-तैसे आरोपी एकेडमी संचालक से खुद को छुड़वाया। नाबालिग पीड़िता ने घर लौटने पर परिजनों को आपबीती सुनाई। एकेडमी संचालक की करतूत का पता चलने पर नाबालिग पीड़िता को लेकर उसकी मां करणी विहार थाने पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments