☜ Click Here to Star Rating


5 लाख रुपयों के लालच में पिता ने अपनी 15 साल की बेटी का सौदा 50 साल के आदमी से कर दिया। उसकी मर्जी के बिना रुपए लेकर उसका जबरन निकाह करा दिया। जब व्यक्ति ने नाबालिग के साथ फिजिकल रिलेशन का दबाव बनाया तो नाबालिग रो पड़ी। जोर-जबरदस्ती से इनकार कर दिया।

.

मां का आरोप है कि वो हमेशा से इस निकाह के खिलाफ थी। लेकिन, पति और बेटा रुपयों का लालच में जबरन उसका निकाह कर आए। इसके बाद मां ने बेटे और पति समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

मामला बीकानेर के खाजूवाला का है।

खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया- मां ने रिपोर्ट दी है, मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची के बयान लिए जाएंगे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

पढ़िए FIR जो मां ने दर्ज करवाई

पति बेटे समेत 11 के खिलाफ FIR

खाजूवाला में रहने वाली महिला ने थाने में अपने पति, बेटे और 50 साल के बुजुर्ग समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया- मेरी 15 साल की बेटी का निकाह 50 साल की उम्र के एक शख्स से करने का प्रस्ताव आया था। जिसे मैंने साफ मना कर दिया था। ये बाद उस शख्स को बुरी लग गई।

इसके बाद पति और बेटा भी इस निकाह के लिए मुझ पर दबाव बनाने लगे। पति ने कहा कि उसकी बात हो गई है। वो बेटी का निकाह उसी के साथ ही करेंगे।

3 दिन बेटी को बंधक बना कर रखा

रिपोर्ट में बताया- 6 अगस्त को पति के साथ एक महिला व कुछ अन्य लोग आए और बेटी को धमकाया। इसके बाद 6 अगस्त को जबरन बेटी को साथ ले गए। इसमें पति और बेटा भी शामिल थे। इसके बाद 3 दिन 6, 7 और 8 अगस्त तक एक स्थान पर उसे (बेटी) 3 दिन घर में बंधक रखा तथा निगरानी रखी।

जब आरोपी ने नाबालिग के साथ संबंध बनाने की कोशिश की तो नाबालिग वहां से भाग कर घर आ गई। इमेज सोर्स मेटा AI

जब आरोपी ने नाबालिग के साथ संबंध बनाने की कोशिश की तो नाबालिग वहां से भाग कर घर आ गई। इमेज सोर्स मेटा AI

मुझे कमरे में बंद किया और बेटी का निकाह कर दिया

रिपोर्ट में बताया कि बेटी को नशीला पदार्थ पिला दिया और 9 अगस्त को रात करीब 11 बजे मौलवी के साथ गाड़ियों में सवार होकर घर आए और निकाह की रस्में करने लगे। मैंने और बेटी ने विरोध किया। तो पति और बेटे ने कहा कि 5 लाख में सौदा हुआ है निकाह तो करवाना ही पड़ेगा। वहीं उस दौरान मौजूद एक अन्य शख्स से भी यही बात दोहराई। कहा कि हमें यह निकाह करवाना ही पड़ेगा।

फिजिकल होने का दबाव बनाया

रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद मुझे एक कमरे में जबरन बंद कर दिया गया। जबरन निकाह के बाद बेटी को एक गाड़ी में डालकर ले गए। 50 साल के बुजुर्ग ने बेटी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव भी बनाया। इस पर मासूम रोने लगी, किसी भी हरकत के लिए साफ़ मना कर दिया और भाग कर घर पर आ गई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading