![]()
प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। उदयपुर जोन प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह के निर्देश पर एंटी सबोटाज टीम मंगलवार शाम प्रतापगढ़ पहुंची। टीम ने हॉकी मैदान का आधुनिक उपकरणों और खोजी कुत्तों से निरीक्षण किया।
टीम इंचार्ज मुकेश नागदा के नेतृत्व में मैदान के हर कोने की जांच की गई। सुरक्षा मानकों का मूल्यांकन करने के बाद मैदान को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। मैदान में सशस्त्र गार्ड तैनात कर दिए गए हैं।
15 अगस्त को राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ध्वजारोहण करेंगे। वे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया और पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य मौजूद रहेंगे। जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल होंगे। स्कूली विद्यार्थी और हजारों नागरिकों की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments