![]()
झालावाड़ से सांवलिया सेठ के लिए 35 पदयात्री 350 किमी की यात्रा पर निकले।
झालावाड़ जिले के पिड़ावा क्षेत्र के हड़मतिया से बुधवार को तीसरी पद यात्रा शुरू हुई। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सांवलिया सेठ के लिए पैदल यात्रियों को रवाना किया गया।
यात्रा संयोजक मुकेश पाटीदार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 35 सदस्य 350 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय करेंगे। यात्री सात से आठ दिन में वापस लौटेंगे।
तीसरे पदयात्री दल का भाजपा नेता हेमराज सेन हड़मतिया ने तिलक लगाकर और भगवा साफी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के सफल और निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर बनेसिंह गुजर, ईश्वर पाटीदार, नारायणसिंह, सत्यनारायण गोस्वामी, बाबूलाल पाटीदार और सभी ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों के लिए मंगल कामनाएं कीं।
सावन महीने में जिले भर में धार्मिक यात्राओं का विशेष महत्व है। इसी कारण विभिन्न स्थानों से यात्राएं निकाली जा रही हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments