☜ Click Here to Star Rating



स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत की मांग को लेकर ग्राम पंचायत पाडला हांडलिया के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

डूंगरपुर के सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाडला हांडलिया के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल के जर्जर कमरों और आंगनबाड़ी केंद्र की मरम्मत की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

.

ग्रामीणों ने बताया कि गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पाडला हांडलिया के 6 कमरों की दीवारें जर्जर अवस्था में हैं। इस स्थिति में स्कूल में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इसी तरह गांव का आंगनबाड़ी केंद्र भी जर्जर अवस्था में है। यहां छोटे-छोटे बच्चे आते हैं। ऐसे में वहां भी बच्चों के जीवन पर खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्कूल के कमरों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की भी मरम्मत करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि इन भवनों की तत्काल मरम्मत जरूरी है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading