सड़क के बीच में टैंट लगाकर धरने पर बैठे ग्रामीण।
भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में ख़राब सड़क की वजह ग्रामीण सड़क के बीच में टैंट लगाकर धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क की जल्द मरम्मत नहीं हुई तो, वह रुदावल से रूपवास जाने वाले स्टेट हाइवे को जाम करेंगे। गुर्जर बलाई गांव से रुदावल कस्बे त
श्री राम गुर्जर निवासी गुर्जर बलाई गांव थाना रुदावल ने बताया कि गुर्जर बलाई और चक गुर्जर बलाई गांव के लिए रुदावल से 4 किलोमीटर का लिंक रोड़ है। यह रोड़ 20 साल पहले प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाया गया था। रोड़ की स्थिति बद से बत्तर हो चुकी है। 4 किलोमीटर की सड़क में 3 फुट गहरे गड्ढे हैं। जिसमें पानी भरा हुआ है। जिनके कारण छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। गाड़ियां ख़राब हो रहीं हैं। हालात इतने ख़राब हैं कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लेकर जाते हैं तो, महिलाओं की डिलीवरी रास्ते में ही हो जाती है।

4 किलोमीटर की सड़क में 3-3 फुट के गहरे गड्ढे ग्रामीणों ने ट्रकों को रोका।
यह अनिश्चितकालीन धरना कल से शुरू किया गया है। अब ग्रामीण धरने से जब खड़े होंगे जब रोड़ बनाने का काम शुरू हो जाएगा। दोनों गांव में 3 हजार की आबादी है। सड़क की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। जनप्रतिनिधि से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन, उन्होंने एक बार भी ध्यान नहीं दिया। विधायक ऋतु बनावत को फोन किया लेकिन, विधायक भी मौके पर नहीं पहुंची। गुर्जर बलाई गांव पर क्रेशर जॉन है क्रेशर संघ भी हमारा समर्थन कर रहा है। ग्रामीणों ने रास्ते से जाने वाले ट्रकों को रोक दिया है।
इनपुट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments