![]()
कोटा में दोपहर 1 बजे बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में काले बादल छाने के साथ ही अंधेरा होने लगा। तेज हवा चलने लगी और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। शहर भर में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई।
कोटा में 7 दिनों से बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी बढ़ गई थी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 27.2 रहा था। वही अधिकतम 0.5 डिग्री और न्यूनतम में 8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी। आज हुई बारिश के बाद शहर के तापमान में भी गिरावट होगी।
मानसून के इस सीजन में कोटा में 64% अधिक बारिश रिकार्ड दर्ज हुई। कोटा में अब तक 920.4 एमएम बारिश हुई है। कोटा में 140 एमएम अधिक बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग के अनुसार कोटा संभाग में तीन-चार दिनों तक बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की-हल्की बारिश होने की संभावना है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments