दौसा में ईसरदा पेयजल प्रोजेक्ट में हादसे में मजदूर की मौत हो गई।
दौसा में ईसरदा पेयजल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन बिछाते वक्त करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के कांदोली गांव में जयपुर-आगरा हाईवे के पास रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। घटनाक्रम का पता चलते ही मौके पर बड़ी तादात में लोगों की भ
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि क्रेन से पाइप को बिछाने के लिए ऊपर उठाया जा रहा था और मजदूर ने पाइप का बैलेंस बनाने के लिए साइड से पकड़ रखा था। इस दौरान जैसे ही क्रेन ड्राईवर ने पाइप को ऊपर उठाया तो क्रेन वहां गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन से टच हो गई। जिसके चलते करंट आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मजदूर को संभाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक यूपी के बिजनौर का रहने वाला सदर थाने के हैड कांस्टेबल हनुमान सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान यूपी के बिजनौर निवासी तेजबहादुर सिंह (45) पुत्र रामस्वरूप सैनी के रुप में हुई है। वह परिवार के साथ यहां रहकर ईसरदा पेयजल प्रोजेक्ट में मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
वहीं मजदूर की मौत के मामले में प्रारम्भिक तौर पर लापरवाही सामने आई है कि हाईटेंशन बिजली लाइन के नीचे बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के काम किया जा रहा था। गनीमत रही कि करंट लगते ही क्रेन का हाईड्रा सिस्टम डाउन हो गया, इससे ड्राईवर समेत अन्य मजदूरों की जान बच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments