☜ Click Here to Star Rating



पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार मां-बेटे की कार से कुचलकर हत्या करने के षड़यंत्र में शामिल चार भाइयों को गिरफ्तार किया है।

बारां की कोतवाली थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार मां-बेटे की कार से कुचलकर हत्या करने के षड़यंत्र में शामिल चार भाइयों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। कोटड़ी गांव के दोनो

.

एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि 18 सितंबर को फरियादी कोटड़ी निवासी सुखबीर मीणा ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया था कि गुरुवार सुबह फरियादी और उसकी भाभी चंद्रकला दोनों एक बाइक और दूसरी बाइक से संजय और उसकी मां रुक्मणी बाई तारीख पेशी के लिए बारां अदालत में जा रहे थे। इस दौरान भूल भुलैया चौराहे के पास एनएच-27 पर एक कार आई। कार ड्राइवर ने जानबूझकर बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार उसकी चाची रुक्मणी बाई और चचेरे भाई संजय को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। फरियादी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उनके परिवार की पुरुषोत्तम मीणा, शिशुपाल मीणा, चंद्रप्रकाश मीणा, चन्द्रमोहन मीणा के परिवार से आपसी रंजिश चल रही है। उसी रंजिश के चलते इन लोगों ने षडयंत्र रचकर कार में सवार विनोद उर्फ मोनू मीणा पुत्र पुरुषोत्तम मीणा निवासी पाठेड़ा, नीरज लश्करी, देशराज बैरवा, गोलू बैरवा ने जानबूझकर कार से संजय और रुक्मणी को कुचलकर हत्या कर दी और कार को भगाकर ले गए।

पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए एएसपी राजेश चौधरी के सुपरविजन और डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में कोतवाली सीआई योगेश चौहान व जाप्ता टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने मामले में आरोपी कोटड़ी निवासी पुरुषोत्तम मीणा, चंद्रमोहन मीणा, चंद्रप्रकाश मीणा, शिशुपाल मीणा को गिरफ्तार किया है। एसपी अंडासु ने बताया कि कोटड़ी गांव में मीणा समाज के दो परिवारों में जमीन विवाद को लेकर काफी सालों से रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश की वजह से वर्ष 2019 में रामकुंवार के परिजनों ने आरोपी पुरुषोत्तम मीणा वगैरह के भाई मुकुट की हत्या कर दी थी। उसके बाद पुरुषोत्तम वगैरह ने रामकुंवार और कजोड़मल के परिवार के लोगों के साथ गंभीर मारपीट की। दोनों परिवारों की तरफ से आपस में करीब 10 मामले दर्ज हैं।

करीब दो महीने से जारी था तनातनी मुकुट मीणा की हत्या के आरोपियों की जमानत होने के बाद वापस से दोनों परिवारों में करीब दो महीने पूर्व से तनातनी और गाली गलौच का सिलसिला चल रहा था। 18 सितंबर को संजय, उसकी मां रुक्मणी बाई और फरियादी सुखबीर व उसकी भाभी चंद्रकला पूर्व में चल रहे प्रकरणों में गवाही देने के लिए बारां अदालत में जा रहे थे। आरोपी पुरुषोतम, शिशुपाल, चंद्रप्रकाश भी उसी प्रकरण में न्यायालय बारां में पेश होने जा रहे थे। तभी आरोपियों ने पूर्व नियोजित प्लानिंग के तहत कार से टक्कर मारकर बाइक सवार मां-बेटे की हत्या करवाने और वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची थी। ऐसे में पुलिस ने घटना के षडयंत्र में शामिल आरोपी पुरुषोत्तम मीणा, चंद्रमोहन मीणा, चंद्रप्रकाश मीणा, शिशुपाल मीणा को गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया। जहां से आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading