अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र के बिहारी गंज स्थित मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर चोरी की वारदात अंजाम दी गई। चोर दुकान में रखे सेमसंग व वीओ कंपनी के लगभग 60 से 65 मोबाइल चोरी कर ले गए और खाली डिब्बे छोड़ गए।
चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब बीस से पच्चीस लाख बताई है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सूचना के बाद पुलिस पहुंची। एफएसएल टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दुकान पर जांच करती पुलिस व मौके पर मौजूद दुकान मालिक व अन्य।
दुकान मालिक पंकज ने बताया-उनकी रिद्धि सिद्धि मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। सुबह करीब चार बजे से साढे़ चार बजे के बीच पांच चोर आए और दुकान का ताला तोड़कर वारदात अंजाम दी। एक आदमी अन्दर घुसा और मोबाइल ले गए। साथ ही खाली डिब्बे यहीं पर छोड़कर चले गए। बाहर के सीसीटीवी पर ्ग्रीस ऑयल लगा दिया। इसलिए साफ तस्वीर नहीं। अन्दर की तरफ घुसा एक चोर साफ दिख रहा है। पुलिस को सूचना की और पुलिस ने मौका मुआयना किया। अलवर गेट थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

दुकान के ताले तोड़कर घुसे चोर।

मोबाइल ले गएलेकिन खाली डिब्बे छोड़ गए चोर।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments