☜ Click Here to Star Rating



कस्बे से करीब 30 किमी दूर रामगढ़ कस्बे में स्थित गिरनार पहाड़ी पर गुफा के अंदर कृष्णाई व अन्नपूर्णा माता का मंदिर है। यहां प्रतिदिन माता को देशी घी से बने हलवे व पूड़ी का भोग लगाया जाता है। पहाड़ी पर स्थित इस गुफा में कृष्णाई व अन्नपूर्णा माताजी की प

.

3.2 किमी व्यास के क्रेटर का हुआ था निर्माण

हजारों साल पहले यहां उल्कापिंड गिरने से अंगूठीनुमा 3.2 किमी व्यास के क्रेटर का निर्माण हुआ था। जिसको जियो हेरिटेज साइट घोषित किया गया है। इसी क्रेटर की पहाड़ी की चोटी पर माता का मंदिर प्राकृतिक चट्टानों के बीच बना हुआ है। इतनी ऊंचाई पर मंदिर के दूसरी तरफ ब्रह्म साहब का मीठे पानी का कुंड है। इसमें आश्चर्यजनक रूप से सालभर पानी भरा रहता है। मंदिर के समीप ही छतरियां व अन्य स्थान बने हुए हैं। महाष्टमी पर हवन के साथ होती है विशेष पूजा-अर्चना नवरात्र पर्व के दौरान महाष्टमी पर यहां विशेष पूजा-अर्चना होती है।

नवरात्र पर कई श्रद्धालु यहां रह कर रात दिन तपस्या करते हैं। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि नवरात्र पर प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर यहां हवन यज्ञ के साथ पूजा कर देश प्रदेश सहित अपने क्षेत्र में एवं घर परिवार में सुख शांति समृद्धि की मनोकामना करते हैं। रोप-वे मार्ग प्रस्तावित रामगढ़ पहाड़ी पर स्थिति अन्नपूर्णा माताजी की गुफा तक पहुंचने के लिए रोपवे प्रस्तावित है। जिससे दूर-दराज से आने वाले भक्तों, पर्यटकों को पहाड़ी पर चढ़ने में आसानी होगी। माता के दर्शन के लिए रोज आते हैं श्रद्धालु रामगढ़ में स्थित पहाड़ी पर गुफा के अंदर अन्नपूर्णा कृष्णई माता मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। देवी उपासना के महापर्व नवरात्र पर कृष्णाई माता के मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading