![]()
अजमेर की दरगाह थाना पुलिस ने एक और मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 8 लाख रुपए कीमत के करीब 21 मोबाइल फोन को बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी मुम्बई (महाराष्ट्र) हाल महेश मेडिकल के पास जावेद भाई का गेस्ट हाऊस, नला बाजार, अजमेर निवासी फजल अब्बास उर्फ बड़ा गंजा (21) पुत्र जुल्फीकार हैदर सैयद, लाखन कोटड़ी सूरतराम का चौक, अजमेर निवासी मोहर्रम अली (23) पुत्र सफीउल्लाह, गली 7 शीशाखान पीर रोड, अजमेर निवासी अफजल खान (35) पुत्र हिमायत खान और ग्राम बिरवा जिला मालदा (प.बं.) हाल किराएदार पन्नीग्राम चौक, दरगाह निवासी बादशाह खान (19) पुत्र मोहम्मदं है। ये आरोपी भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर वारदात अंजाम देते है। आरोपियों से अन्य कई वारदाते खुलने की उम्मीद है। चारों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments