☜ Click Here to Star Rating


मंगलवार को जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में तेज बरसात हुई।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के बाद अब अरब सागर में भी एक लो-प्रेशर सिस्टम बन गया। इस सिस्टम के प्रभाव से मंगलवार को जयपुर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई।

.

बुधवार को भी प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बारिश का यह दौर 4 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। बीते 2 दिन में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर समेत अलग-अलग जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा है।

वहीं, दशहरा (2 अक्टूबर) पर भी तेज बरसात की आशंका है। मंगलवार को हुई बरसात के बाद रात के तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

जयपुर में मंगलवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। इस कारण तैयार रावण के पुतले भी इस पानी में बहते दिखे।

जयपुर में मंगलवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। इस कारण तैयार रावण के पुतले भी इस पानी में बहते दिखे।

जयपुर में तेज बारिश से जलजमाव और जाम

बीते कई दिनों से तेज गर्मी से जूझ रही राजधानी को बारिश से राहत मिली। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुआ तेज बारिश का दौर देर शाम तक जारी रहा। शहर के हालात जलजमाव से फिर बिगड़ गए।

मानसून की विदाई के बाद हुई पहली झमाझम बारिश से जयपुरवासियों को परेशान कर दिया। शहर के प्रमुख इलाकों जेएलएन मार्ग, मोती डूंगरी सहित कई एरिया में पानी जमा हो गया।

जयपुर में जेएलएन मार्ग पर एक घंटे में 71.5MM बरसात हुई है। मोतीडूंगरी रोड पर 4 फीट तक पानी भर गया।

जयपुर में हुई करीब दो घंटे तक शहर के लगभग सभी एरिया में तेज बरसात हुई। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

जयपुर में हुई करीब दो घंटे तक शहर के लगभग सभी एरिया में तेज बरसात हुई। इस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

राजधानी में तेज बरसात के बाद सड़कों पर हुए जलजमाव ने लोगों को परेशान किया। मानसून के बाद भी सड़कों की हालत खराब है।

राजधानी में तेज बरसात के बाद सड़कों पर हुए जलजमाव ने लोगों को परेशान किया। मानसून के बाद भी सड़कों की हालत खराब है।

पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बरसात

पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू के अलावा नागौर, जैसलमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में बरसात हुई।

सवाई माधोपुर के बौंली में 87MM, वजीरपुर में 40, बामनवास में 12, चूरू के सिद्धमुख में 33, तारानगर में 11, झुंझुनूं के चिड़ावा में 26, अलवर के लक्ष्मणगढ़ में 19, धौलपुर के अंगई में 76, उर्मिला सागर में 52, धौलपुर शहर में 57 एमएम बारिश हुई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading