![]()
नैनवां ब्लॉक के पाई गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर स्कूल का नया भवन बनाने की मांग की।
बूंदी के नैनवां ब्लॉक के पाई गांव में स्कूल भवन नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सात साल पहले स्कूल के जर्जर भवन को ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद अभी तक नया भवन नहीं बन पाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर न
वर्तमान में एक जर्जर कमरे में स्कूल चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल का भवन जर्जर होने के कारण वर्ष 2019 में ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद स्कूल का संचालन अस्थायी रूप से एक जर्जर कमरे व खुले आसमान के नीचे टीन के सहारे किया जा रहा है।
इस स्थिति में छात्रों की शिक्षा एवं सुरक्षा चिंताजनक हालत में है। इस परेशानी के कारण अधिकांश बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं आ पा रहे हैं। गांव में यह एकमात्र प्राथमिक स्कूल है। भवन के अभाव में बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही है।
ग्रामीणों ने एसडीएम को स्कूल के लिए नया भवन बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। उनकी मांग है कि एक नया और सुव्यवस्थित स्कूल भवन का निर्माण किया जाए। इससे बच्चों को उचित शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments